तिरंगा यात्रा के प्रभारी चंद्रमोहन परिहार, सह प्रभारी कमल राव चव्हाण योगेन्द्र सोलंकी को बनाया
नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी नर्मदापुर मंडल की महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक का आयोजन जिला भाजपा कार्यालय में किया गया। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व एवं जिला नेतृत्व के निर्देशन पर स्वाधीनता दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा एवं अन्य संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं विषय को मध्य में रखकर उनके क्रियान्वयन हेतु योजना बनाई गई। नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव ने संगठन द्वारा तय कार्यक्रमों को आदर्श रूप में उत्साहपूर्वक मनाने का आग्रह किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत ने आगामी कार्यक्रमों को मध्य में रखकर कार्य विभाजन किया और राष्ट्रीय पर्व स्वाधीनता दिवस को उत्साह पूर्वक मनाने का एवं हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रत्येक घर मे तिरंगा लगाने का आग्रह किया। बैठक के मुख्य वक्ता भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक महालहा ने प्रदेश संगठन के दिशा निर्देशों को मंडल के पदाधिकारियों के मध्य साझा किया वरिष्ठ नेता मनोहर बड़ानी ने विभाजन विभीषिका दिवस पर अधिकतम कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में जुड़ने का आव्हान किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अर्चना पुरोहित पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित गौर वरिष्ठ भाजपा नेता नंदकिशोर यादव देवेंद्र रूसिया मंडल उपाध्यक्ष प्रशांत पालीवाल अमित तिवारी चंदन साहा सुचित्रा यादव सचिन तोमर मंडल मंत्री पार्षद चंद्रमोहन परिहार संध्या कुशराम कमल चव्हाणए योगेंद्र सोलंकीए सुमित गौरए पार्षद दुर्गेश चौधरीए पार्षद नरेंद्र पटेलए कार्यालय मंत्री महेश सेनए कोषाध्यक्ष दौलत यादवएमीडिया प्रभारी सुनील गौरेएयुवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुंदरम अग्रवालए महिला मोर्चा अध्यक्ष चंचल राजपूतएपूर्व पार्षद अजय रतनानीएनिखिल चौरेएरेखा रघुवंशीएहर्ष सराठेएविशाल दीवान सहित कार्यकर्ता बंधुगण उपस्थित रहे।






