आंदोलन में इटारसी तहसील से पीछे चल रही है जिला व संभाग मुख्यालय पर कांग्रेस

Join Us

स्मार्ट मीटर का विरोध इटारसी में पहले व जोरदार तरीके से हुआ

नर्मदापुरम। कांग्रेस के समक्ष विपक्ष के तौर पर अनेक मुद्दे रहते हैं। लेकिन न जाने किस डर से या स्वयं पिछडते हुए मुद्दों को नजर अंदाज किया जाता है। अनेक मुद्दों को कांग्रेस नहीं उठा पाती है। उससे तो कहीं ज्यादा श्री समर्पण श्री संस्था के कार्यकर्ता सार्थक रूप से मुख्यालय पर विपक्ष की भूमिका निभाते हुए जनहित के मुद्दों पर आंदोलन करते हुए सक्रिय नजर आ रहे हैं।

स्मार्ट मीटर का विरोध जिस तरह तहसील प्लेस इटारसी में हुआ वैसा संभाग मुख्यालय पर पहले होना चाहिए था। लेकिेन यहां पर कांग्रेसी सोचा विचारी में ज्यादा रहते हैं। कई कांग्रेसी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जा चुके हैं। बचे हुए सक्रियता पूर्वक आंदोलन करने से बचते हैं। धर्मेंद्र तिवारी द्वारा जरूर कुछ मुद्दों पर आगे आने की कोशिश की जाती है। नए जिलाध्यक्ष की घोषणा होने के बाद उन्हें जिला कार्यकारिणी में ले जाने की संभावना है।

नगर काँग्रेस कमेटी द्वारा बुधवार को स्मार्ट मीटर के विरोध में महाप्रबंधक मध्य क्षेत्र विधुत वितरण कम्पनी के महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव कर महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में जबरन स्मार्ट मीटर न लगाने जिन उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगा दिए गए हैं उनके यहां बहुत अधिक बिल आने की शिकायत पर तुरंत जाँच कर पुराना मीटर लगाने एवं बार बार बिजली गुल होने की समस्या को हल करने की मांग की गई। मांग पूरी न होने की स्थिति में पूरे जिले में आंदोलन कर जिला बंद करने की चेतावनी दी गई। चर्चा के दौरान महाप्रबंधक भदौरिया ने नए स्मार्ट मीटर न लगाने एवं शासन से मार्गदर्शन लेने का आश्वासन के साथ ही जिनके यहां अधिक बिल आ रहे हैँ उनकी शिकायत पर तुरंत निराकरण करने का आश्वासन दिया। घेराव में जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवकांत गुड्डन पाण्डेय, पूर्व विधायक गिरिजाशंकर शर्मा, नगर अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी पूर्व जिला पंचायत सदस्य चन्द्रगोपाल मलैया अनोखी राजोरिया श्रीमती मीना वर्मा अजय सैनी फेजान उल हक महेश पाण्डेय जिजी जोसफ राजेंद्र मिश्रा श्याम दुबे अनिल सक्सेना प्रताप ठाकुर गुलाम मुस्तफ़ा विजेंद्र राजपूत राजेश चौहान कमलेश बाथरे कपिल यादव हेमंत चौधरी अनिल रेकवार नंदू वर्मा अमित खत्री कुलदीप राठौर आफरीद अफराज खान बबलू मीना सूरज तिवारी कीर्ति मिश्रा प्रेम राजोरिया आनंद थापक शैलेन्द्र तोमर धीरज बहुत्रा देवीदास सहित अन्य कांग्रेस जन एवं आम उपभोक्ता भी शामिल रहे।

Previous articleमनोहारी शिक्षा के वृक्ष को अंग्रेजों ने नष्ट कर दिया रू प्रो उपाध्याय
Next articleस्मार्टमीटर लगने के बाद आये बिलों में सशोंधन कराये जाने हेतु सहायक यंत्री को सौंपा ज्ञापन