स्मार्टमीटर लगने के बाद आये बिलों में सशोंधन कराये जाने हेतु सहायक यंत्री को सौंपा ज्ञापन

Join Us

सीहोर। वार्ड क्रं. 19 के पार्षद नरेन्द्र राजपूत द्वारा वार्ड वासियों के साथ विद्युत मण्डल कार्यालय पहुंच सहायक यंत्री को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया गया कि वार्ड क्रं. 19 में आपके वि विभाग द्वारा 9-10 जून 2025 से 24-25 जून 2025 तक सभी उपभोक्ताओ के मीटर रिपलेस  कर स्मार्ट मीटर लगाए गये हैं।
उन स्मार्ट मीटरों में बनी 15-20 दिन की रिडिंग को केवल 6 दिन दिनांक 25 जून से 30 जून में जोडकर 1 जुलाई के बिल जनरेट कर दिये, जिसमें एवरेज यूनिट प्रतिदिन बड़ गया। जिस कारण शासन द्वारा मिलने वाली सबसिडी से उपभोक्ता वंचित रह गये।
मांग की गई है कि इस तरह की त्रुटि वाले बिलों तीन दिवस के अंदर संशोधन किया जावे। इस
अवसर पर पार्षद नरेन्द्र राजपूत के साथ क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Previous articleआंदोलन में इटारसी तहसील से पीछे चल रही है जिला व संभाग मुख्यालय पर कांग्रेस
Next articleसीवन तट से कुबेरेश्वरधाम तक भगवामय कुबरेश्वर धाम से निकली भव्य कावड़ यात्रा में उमड़े लाखों श्रद्धालु