मुख्यालय पर बढ़ती जा रही गुंडागर्दी, वरिष्ठ भाजपा नेता को दिन दहाड़े मारा चाकू

Join Us

छात्राओं के कालेज व कन्याशाला के पास की घटना

नर्मदापुरम। संभाग मुख्यालय पर गुंडागर्दी बढ़ती जा रही है। शहर के एक वरिष्ठ भाजपा नेता को दिन दहाड़े चाकू मारकर घायल कर दिया। यह घटना छात्राओं के कालेज व कन्या शाला के समीप की है। जहां पर भाजपा नेता नागेंद्र तिवारी अपनी बेटी को छोड़ने के लिए गए थे। उसी दौरान उनके साथ यह घटना घटी है। इस घटना से शहर में आक्रोश पनप रहा है। पूर्व में भी यहां पर अनेक बदमाश खड़े रहते थे इस कारण पुलिस द्वारा महिला पुलिस की ड्यूटी लगाई जाती थी। लेकिन अब पुलिस की वर्दीधारी शराब की बिक्री होने वाले स्थान पर ज्यादा नजर आते हैं।

बताया जा रहा है कि दो युवकों ने भारतीय जनता पार्टी नेता नागेंद्र तिवारी पर चाकू से हमला करके भाग गए। इस घटना ने विधायक द्वारा पूर्व में उठाए सवाल के बड़े सबूत के तौर पर सिद्ध कर दिया है। ऐसी घटनाओं से कानून व्यवस्था की पोल खोल रही है। भाजपा नेता और अभाविप के पूर्व संगठन मंत्री नागेंद्र तिवारी पर दो युवकों ने चाकू से चाकू से हमला किया है। भाजपा नेता तिवारी के हाथ में चोट लगी है। उनका उपचार एक निजी अस्पताल में किया गया। चश्मदीदों से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे की है। घटना के बाद दोंनो युवक मौके से रफू चक्कर हो गए जबकि दूसरे युवक को लोगों ने पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। विवाद गल्स कॉलेज गेट के पास परिसर में अंदर खड़े दो युवक और एक छात्रा को समझाइश देकर बाहर जाने का कहने को लेकर होना बताया जा रहा है।

घायल नागेंद्र तिवारी ने बताया कि वे अपनी बेटी को कॉलेज में छोड़कर बाहर आ रहे थे। वहीं पर दो युवक और एक छात्रा खड़े थे। एक पालक के नाते उन्होंने सहजता से पूछ लिया कि यहां ऐसे क्यों खड़े हो। तो हमलावर ने तीखे श्वर में जबाव दिया कि तुम अपना काम करो। तिवारी ने जब इसका विरोध किया तो एक युवक ने चाकू निकालकर हमला कर दिया। उन्होंने तुरंत बचाव करते हुए अपना हाथ उठाया और चाकू हाथ की कलाई में लग गया। जिसके बाद तेजी से खून निकलकर जमीन पर गिरने लगा। कुछ देर बाद ही घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। परिचितों के पहुंचने के बाद हमला करने वाले एक युवक को पकड़ लिया गया। ऐसी बारदातों से शहर का माहौल खराब हो रहा है। पुलिस को गंभीरता से पूर्वक ध्यान देना चाहिए। जब सत्ता पक्ष के वरिष्ठ नेता के साथ यह घटना हो सकती है तो फिर आम जनता के साथ क्या हो सकता है?

Previous articleबंद पड़ी शुगर मिल को चालू करवाया जाए या उसकी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए
Next articleप्राकृतिक कृषि, गौमाता नर्मदा मैया क्रूज पर्यटन एवं लोकसभा क्षेत्र के विकास को लेकर सांसद ने पीएम से की चर्चा