10 लाख की मांग करने वाले एएसआई ससुर सहित वकील पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज

Join Us

 भोपाल(ए)। महिला थाना पुलिस ने विवाहिता को दहेज में 10 लाख की डिमांड कर प्रताडि़त करने वाले उसके एएसआई ससुर सहित वकील पति और सास के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज कर लिया है।
थाना पुलिस के मुताबिक संजीव नगर में रहने वाली कीर्ती पति जसवंत वर्मा (30) ने शिकायती आवेदन देते हुए बताया था की उनकी शादी 13 दिसंबर 2012 को हुई थी। महिला के पिता एसएएफ से रिटायर्ड कंपनी कमांडर हैं, जबकि ससुर उमेश वर्मा अरेरा हिल्स थाने में एएसआई के पद पर पदस्थ हैं। पति जसवंत वर्मा कोर्ट में वकालत करता है। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति जसवंत वर्मा, ससुर उमेश वर्मा और सास यशोदा वर्मा दहेज में 10 लाख रुपये की मांग को लेकर उसे प्रताडि़त करते थे।
डिमांड पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट कर शारीरिक और मानसिक रुप से प्रताडि़त करने लगे। बीते दिनो मांग पूरी नहीं होने पर आरोपियो ने पीडि़ता को घर से निकाल दिया था। आखिरकार तंग आकर पीडि़ता ने पुलिस में लिखित में शिकायत कर दी। जांच के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों को नोटिस देने की तैयारी के साथ ही आगे की जांच में जुटी हुई है।

Previous articleमध्य प्रदेश में घोषणाओं और आश्वासन की सरकार चल रही है : कमलनाथ
Next articleअहमदाबाद की तरह अमेरिका में बोइंग 787 का हवा में इंजन फेल, मेडे, मेडे बोले पायलट, यात्रियों के उड़े होश