किचन में गैस सिलेंडर में लगी आग से झुलसी देवरानी-जेठानी, एक ने तोड़ा दम

Join Us

 दूसरी की हालत नाजूक, गैस-सिलेंडर बदलने के बाद जलाने पर हुआ हादसा
भोपाल(ए)। शहर के छोला मंदिर इलाके में करीब एक सप्ताह पहले घरेलू गैस सिलेंडर लीकेज होने से किचन में मौजूद देवरानी और जेठानी आग की चपेट में आकर गंभीर रुप से झुलस गई थी। इलाज के दौरान 27-28 जुलाई की करीब आधी रात को जेठानी ने दम तोड़ दिया। थाना पुलिस के अनुसार घटना थाना इलाके में शिव नगर में स्थित बिहारी कॉलोनी में हुई थी। एक सप्ताह पहले किचन में प्रीति चौरसिया अपनी देवरानी शांति बाई के साथ काम कर रही थी। इसी दौरान गैस सिलेंडर खत्म होने पर उन्होनें उसे बदलकर काम करने के लिए जलाया था। अचानक ही जोरदार धमाके के साथ किचन में आग लग गई। आग की चपेट में आकर दोनों गंभीर रुप से झुलस गई। दोनो को इलाज के लिये हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में प्रीति चौरसिया पति परमानंद चौरसिया (35) की हालत लगातार नाजुक होती गई आखिरकार 27-28 जुलाई की दरमियानी रात करीब एक बजे उसकी मौत हो गई। वहीं आग से झुलसी शांति बाई की हालत भी चिंताजनक बताई जा रही हैं, फिलहाल उसका हमीदिया अस्पताल में इलाज जारी है।

 

Previous articleअत्यधिक वर्षा के चलते 30 जुलाई को भोपाल के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश
Next articleमध्य प्रदेश में घोषणाओं और आश्वासन की सरकार चल रही है : कमलनाथ