बिजली को लग गई आंख मिचौली की बीमारी,रात और दिन में कई बार हो रही गड़बड़ी

Join Us

बिल पूरा आैर सुविधा अधूरी,उपभोक्ताओं को होना पड़ रहा परेशान

नर्मदापुरम। पिछले कुछ दिनों से बिजली को आंख मिचौली की बीमारी कुछ ज्यादा ही लग गई है। शहर में दिन और रात में बार-बार बिजली की आंख मिचोली हो रही है। बीते चार दिनों से ऐसा कोई दिन और ऐसी कोई रात नहीं गई जिसमें कम से कम तीन से चार बार बिजली की आंख मिचौली नहीं हुई हो। इस तरह की गड़बड़ी के सुधार करने में बिजली कंपनी के अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं जिससे उपभोक्ताआें की नींद हराम होने से नारागजी बढ़ रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली कंपनी बिल तो पूरा ले रही है लेकिन सुविधा अधूरी दे रही है।

बिना हवा पानी के गुल हो रही बिजली

कभी दिन में कभी रात में बिजली की आंख मिचाेली परेशान कर रही है। बीती रात और सुबह के समय शहर के,कोठीबाजार,सदर बाजार,मालाखेड़ी,ग्वालटोली, खोजनपुर, जुमेराती,भीलपुरा हाउसिंग बोर्ड सहित अन्य अनेक क्षेत्रों में बिजली की आंख मिचौली हेाती रही है। जिससे लोगों को परेशान होना पड़ा। नागरिकों ने बताया कि रात में 9 बजे के करीब अचानक बिजली गुल होने से काफी पेरशानी हुई। एक घंटे बाद आई फिर 1 बजे गड़बड़ी हो गई तो 2 बजे आई उससे पूर्व दिन में भी अनेक बार बिजली आती जाती बनी रही।

सुधार पर ध्यान नहीं

कांग्रेस पदाधिकारी श्रीमती सीमा श्रीवास ने कहा कि यह बिजली की गड़बड़ी घोषित नहीं होकर अघोषित रूप से हो रही है इसमें छोटे कर्मचारियों की लापरवाही या अनदेखी बड़ा कारण बन रही है। उन्होने कहा कि यह जानबूझ कर किया जा रहा है। बिजली कंपनी के अफसर उपभोक्ताओं की समस्या समझने का प्रयास ही नहीं कर रहे हैं। बिजली कंपनी की एक खराब आदत यह है कि बिजली की गडबड़ी होती रहती है। लेकिन बड़े अधिकारी मजे में रहते हैं। उन्हें जैसे लोगों की समस्या से कोई लेना देना ही नहीं हो।

कंपनी के अफसरों की मनमानी

चाहे बिल सुधरवाने के मामले हों, मीटर बदलने की समस्या हो,या फिर अस्थाई कनेक्शन को स्थायी कनेक्शन करवाना हो सभी में उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। इसमें मुख्य रूप से बिजली कंपनी के स्थानीय अधिकारी मनमानी करते हैं। लेकिन बिजली कंपनी के बड़े बड़े अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

न हवा न पानी,हो रही बिजली की परेशानी

पूर्व में एेसा होता था कि जब हवा चलती थी या बारिश शुरू होती थी। आकाशीय बिजली चमकती थी। तब कुछ देर के लिए बिजली चली जाती थी। उसके बाद आ जाती थी। लेकिन बारिश के बाद न तो तेज हवा चली न तेज बारिश हुई उसके बाद भी बिजली कभी भी चली जाती है। कब आएगी कोई भरोषा नहीं। रात को विद्युत विभाग की मनमानी से शहर के अधिकांश वार्ड अंधेरे में डूबे रहे। गर्मी के चलते लोगों को और ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा। मच्छरों से भी लोग त्रस्त रहे।

ग्रामीण क्षेत्रों का हाल-बेहाल

ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली गुल रहना आम बात है। ग्रामीण क्षेत्र में आदत बन गई क्योंकि पिछले कई दिनों से लाईट गुल रहो रही है। ग्राम जासलपुर,रायपुर,बांद्राभान,घानाबढ़ सहित अधिंकाश गांवों का हाल यही है। रात में कई बार अचानक बिजली गुल हो जाने के बाद सुधार के लिए विभाग दिलचस्पी नहीं दिखाता। बिजली गुल से दिक्कतें बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार आंख मिचौली से हमें तो आदत बन चुकी है। कोई सुनने वाला ही नहीं है। कंपनी के अधिकारी लोडिंग बढऩे का हवाला देकर अपना बचाव कर लेते हैं।

Previous articleधर्मांतरण के मास्टरमाइंड छांगुर बाबा की बढ़ी मुश्किलें, 5 दिन की ईडी रिमांड में भेजा गया
Next articleनागदेवता के तीनों मंदिरों में तेज बारिश के बाद भी लगा रहा तांता