मेधावी छात्रों का सम्मान प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार वितरण

Join Us

सीहोर। सोसाइटी फॉर एजुकेशन वेलफेयर एंड कल्चर (एसईडब्ल्युसी) भोपाल द्वारा सीहोर में एक गरिमापूर्ण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं के 34 मेधावी छात्रों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इन छात्रों ने अपनी-अपनी परीक्षाओं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए थे।
समारोह की अध्यक्षता न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) मोहम्मद फहीम अनवर ने की, मुख्य अतिथि प्रोफेसर (सेवानिवृत्त) शमा नियाज़ी थीं। अपने संबोधन में न्यायमूर्ति अनवर ने शिक्षा को व्यक्ति और समाज के विकास की कुंजी बताया और अभिभावकों व शिक्षकों से अपनी भूमिका सक्रिय रूप से निभाने की अपील की। मुख्य अतिथि प्रोफेसर शमा नियाजी ने विशेष रूप से माताओं से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों की।
शैक्षणिक और नैतिक प्रगति पर नियमित रूप से ध्यान दें। एसईडब्ल्युसी के सचिव श्री नज़ीर कुरैशी ने संस्था की ओर से ज़रूरतमंद और प्रतिभाशाली छात्रों को शैक्षणिक सहायता प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दोहराया। इस आयोजन की संपूर्ण व्यवस्था संस्था के सक्रिय सदस्य अकील कुरैशी द्वारा की गई।

Previous articleपालकी यात्रा में शामिल हुए भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा
Next articleहिंदू उत्सव समिति ने किया शिव पालकी यात्रा का स्वागत