सीहोर। प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी नगर में सिद्धेश्वर महादेव समिति द्वारा भव्यता व उत्साह के साथ निकाली गई शिवपालकी यात्रा का स्वागत स्थानीय लीसा टाकीज चौराहे पर हिंदू उत्सव समिति के सदस्यों एवं पदाधिकारी ने किया। इस अवसर पर हिन्दु उत्सव समिति के अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने पालकी में विराजमान सिद्धेश्वर महादेव की पूजा अर्चना कर समस्त देशवासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की एवं शिव पालकी यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का पुष्प वर्षा कर स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष आशीष गुप्ता, हरि ओम शर्मा, शंकर लाल शर्मा, मनोज शर्मा, राजेंद्र नगर, जितेन्द्र तिवारी, मनोज दीक्षित मामा, पुरूत्तम मीणा आदि उपस्थित रहे।








