पालकी यात्रा में शामिल हुए भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा

Join Us

सीहोर। सावन मास में सीहोर जिले सहित नगर में धार्मिक आयोजनों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में सावन के तीसरे सोमवार को नगर में रतलामी परिवार द्वारा भव्य शिव पालकी यात्रा निकाली गई। इस पालकी यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ नेता जसपाल सिंह अरोरा भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना की तो वहीं नगरवासियों सहित जिलेवासियों एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना भी की। इस दौरान वे पालकी यात्रा में साथ भी चले। यात्रा के दौरान भगवान शिव के जयकारे लगते रहे तो वहीं जगह-जगह यात्रा पर फूलों की बारिश भी होती रही। पालकी यात्रा नगर के कोतवाली चौराहे से शुरू होकर जगदीश मंदिर सहित कई मार्गों से होते हुए चमत्कारेश्वर मंदिर पहुंची। यहां पर यात्रा में पंडित प्रदीप मिश्रा भी शामिल हुए। शिव पालकी यात्रा कई वर्षों से निकाली जाती है। भाजपा के वरिष्ठ नेता जसपाल सिंह अरोरा ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना और उनकी भक्ति करने का महीना होता है। सिद्धपुर की नगरी सीहोर तो वैसे भी बड़ी पावन धरा है और अब यहां पर कुबेरेश्वर धाम के रूप में शिवलोक भी है। श्री अरोरा ने कहा कि सभी लोग सावन माह में भगवान शिव की आराधना करें और अपने जीवन को भी धन्य बनाएं। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा सहित बड़ी संख्या में शिव भक्त भी मौजूद रहे।

Previous articleराखी भेजने हेतु डाक विभाग ने जारी किया विशेष लिफाफा
Next articleमेधावी छात्रों का सम्मान प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार वितरण