रक्षाबंधन पर अंतर्देशीय और अंतर्राष्ट्रीय डाक भेजने हेतु उपलब्ध है लिफाफा
नर्मदापुरम्। नर्मदापुरम् डाक संभाग के प्रमुख सागर एन शाह प्रवर अधीक्षक डाकघर नर्मदापुरम् द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों द्वारा अपने भाइयों को देश.विदेश में सुरक्षित रूप से राखी भेजने के लिए भारतीय डाक विभाग द्वारा जारी किए गए विशेष लिफाफे की जानकारी दी गई। यह लिफाफा जलरोधक प्लास्टिक कवर से युक्त है एवं आकर्षक राखी के चित्रों के साथ मुद्रित है। इसकी कीमत ₹10. निर्धारित की गई है। यह लिफाफा नर्मदापुरम् संभाग के सभी डाकघरों में उपलब्ध रहेगा। इस लिफाफे में भेजी गई राखी को स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से भेजा जा सकता है। इससे बहनों को राखी को अधिक सुरक्षित और सुंदर ढंग से भेजने की सुविधा प्राप्त होगी। राखी लिफाफा और अन्य आवश्यक डाक सेवाएं आज 29 जुलाई से सभी भारतीय डाकघरों में उपलब्ध रहेंगी। डाक विभाग ने अपील की है कि भारतीय डाक के साथ मनाएं रक्षाबंधन और अपने प्रियजनों को देश.विदेश में सुरक्षित रूप से भिजवाएं राखी। विभाग ने आम जनता से अनुरोध किया है कि वे अपने नजदीकी डाकघर से संपर्क कर लिफापा प्राप्त कर सकते हैं।







