सोहागपुर में आज निकलेगी शोभायात्रा

Join Us

सोहागपुर। चौरसिया समाज के द्वारा सोहागपुर में नागपंचमी को चौरसिया दिवस के रूप में मनाया जाता है। हर वर्ष की तरह नागपंचमी के अवसर पर नागदेवता की शोभायात्रा निकाली जाएगी। प्रतीक चौरसिया ने बताया कि नागदेवता की प्रतिमा की शोभायात्रा जवाहर वार्ड से शुरू हेाकर बिहारी चौक, कमानी गेट, मुख्यबाजार से होते हुए मंगल भवन में समापन होगा। शोभायात्रा में समाज के वरिष्ठजन सहित पूरी समाज के लोग शामिल हेाते हैं। समापन स्थल पर नागदेवता को पान की वेल चढ़ाई जाती है। उसके उसके बाद समाज के लोगों का सहभोज भी मंगल भवन में होता है।

 

Previous articleपचमढ़ी में नागद्वारी मेला का मुख्य आयोजन आज
Next articleबानापुरा में नागमंदिर में होगी पूजा