तीसरे सोमवार को भक्तों ने किया भोले का विशेष श्रृंगार

Join Us

खूब हुए महारूद्राभिषेक के आयोजन

नर्मदापुरम। श्रावण माह के तीसरे सोमवार को श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ महादेव की आराधना की। शिवालयों में सुबह से शाम तक पूजन अर्चन महारूद्राभिषेक के बाद आरती के आयोजन जारी रहे। शिवालयों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पूजन अभिषेक के बाद भगवान शिव का विशेष श्रृंगार किया गया। शहर के काले महादेव मंदिर, नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, पंचमुखी महादेव मंदिर, इच्छापूर्ति महादेव मंदिर, के अलावा अन्य अनेक शिवालयों में सुबह से ही भगवान भोले की भक्ति में मंदिर से जुड़े हुए भक्त सेवा में लगे रहे।

घरों घर पूजन अभिषेक हुए

शिवभक्तों ने अपने घरों में मिट्टी के शिवलिंग बनाकर भगवान आदिदेव महादेव की पूजन अभिषेक किए। इस दौरान परिवार के लोगों ने दूध, दही, घृत, शहद और शक्कर के पंचामृत से भगवान का अभिषेक किया। कुछ लोगों ने अपने घरों में पंडितों को बुलाकर पूजन अभिषेक कराया।

Previous articleसरकार ने चेताया कहा- दूसरों को बलि का बकरा बनाने की कोशिश न करे एयर इंडिया
Next articleमहाकालेश्वर मंदिर उज्जैन की तर्ज पर नर्मदापुरम में भी स्थित है नागचंद्रेश्वर मंदिर