दो हजार छात्र छात्राओं की नि: शुल्क नेत्र परीक्षण कर दवाएँ दीं गयीं

Join Us

जबलपुर. मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन द्वारा पोली पाथर स्थित सेन्ट अलायसियस स्कूल में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया. संगठन के अध्यक्ष समाजसेवी डाॅ. अजय कुमार वाधवानी ने बताया कि शिविर में दो हजार विधार्थियों की आंखों की जांच की गयी और आवश्यकतानुसार उन्हें दवाएँ व ड्राप प्रदान किए गए. इसके साथ ही विधार्थियों को आंखों की सुरक्षा हेतु आवश्यक जानकारी दी गयी. शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ. आशीष नेमा, एड. आशीष त्रिपाठी, एड. भावना निगम, अरविंद पाठक, डाॅ. अभिषेक जैन आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

Previous articleजिला स्तर की जूडो प्रतियोगिता के लिए आवेदन शुरू, 2 अगस्त अंतिम तिथि
Next articleपर्यटन को मिली नई उड़ान, टूरिज्म कॉन्क्लेव में मिले 3000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव