जिला स्तर की जूडो प्रतियोगिता के लिए आवेदन शुरू, 2 अगस्त अंतिम तिथि

Join Us

जबलपुर। जिला शिक्षा अधिकारी जबलपुर के निर्देशन में दो दिवसीय जिला स्तरीय शालेय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता बालिका वर्ग (14, 17 एवं 19 वर्ष) हेतु दिनांक 04 अगस्त 2025 को तथा बालक वर्ग (14, 17 एवं 19 वर्ष) हेतु दिनांक 05 अगस्त 2025 को प्रातः 10:00 बजे से आयोजित की जाएगी।

बालिका वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन पी. एम. श्री रानी दुर्गावती शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गंगानगर गढ़ा के तत्वावधान में किया जाएगा, जबकि बालक वर्ग की प्रतियोगिता त्रिभुवनदास मालपानी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मिलौनीगंज में आयोजित की जाएगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए संबंधित विद्यालयों के प्राचार्य एस. एन. श्रीवास्तव (बालिका वर्ग) एवं राजकुमार मिश्रा (बालक वर्ग) ने बताया कि प्रतियोगिता में केवल वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जिनका ऑनलाइन पंजीकरण पूर्ण रूप से किया गया हो। बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के किसी भी प्रतिभागी को प्रतियोगिता में सम्मिलित नहीं किया जाएगा।

प्रतिभागियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपनी ऑनलाइन पंजीयन की पांच प्रतियां, समस्त आवश्यक दस्तावेजों सहित अपने-अपने शाला प्राचार्य एवं संकुल प्रचार्य के हस्ताक्षर के सहित दिनांक 2 अगस्त 2025 तक अनिवार्य रूप से जमा करें।

बालिका वर्ग की प्रतिभागियों को अपनी प्रतियां श्रीमती दीपशिखा परोहा (क्रीड़ा प्रभारी, रानी दुर्गावती स्कूल) को जमा करनी होंगी।

बालक वर्ग की प्रतिभागियों को अपनी प्रतियां आबिद हुसैन खान (क्रीड़ा प्रभारी, मालपानी स्कूल) को जमा करनी होंगी।

सभी जूडो खिलाड़ियों का वजन मापन दिनांक 2 अगस्त 2025 को सायं 4:30 बजे से 5:30 बजे तक त्रिभुवनदास मालपानी विद्यालय, मिलौनीगंज, जबलपुर में किया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए जूडो कोच आबिद हुसैन से मोबाइल नंबर 6265428080 पर संपर्क किया जा सकता है।

Previous articleकारगिल विजय दिवस सेना के वीर जवानों के अदम्य साहस, बलिदान और शौर्य का प्रतीक :- दुर्गादास उइके
Next articleदो हजार छात्र छात्राओं की नि: शुल्क नेत्र परीक्षण कर दवाएँ दीं गयीं