पटना (ए.)। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले शुरू हुए वोटर लिस्ट के का पहला चरण पूरा हो गया है। इस चरण के पूरा होने का बाद राज्य में गजब आंकड़े सामने आए है। निर्वाचन आयोग द्वारा बीएलओ के जरिए पूरे राज्य में चलाए गए इस अभियान के दौरान 22 लाख वोटर मृत मिले। साथ ही वोटर लिस्ट में 7 लाख लोग ऐसे भी मिले, जो एक से ज्यादा जगहों के वोटर हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा प्रेस नोट में बताया गया कि 7.23 करोड़ वोटरों ने स्ढ्ढक्र की प्रक्रिया में भाग लिया। निर्वाचन आयोग ने बताया कि अब तक बिहार के 99.86 प्रतिशत वोटर कवर किए जा चुके हैं। वोटर लिस्ट रिवीजन के पहले चरण में 35 लाख वोटर या तो स्थायी रूप से प्रवास कर चुके हैं।








