मवेशी से टकराकर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Join Us

भोपाल।(आरएनएस)। बाइक सवार सडक़ पर बैठे मवेशी से टकराकर घायल हो गया। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। ईटखेड़ी थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम रोडिय़ा गुनगा निवासी नर्मदा प्रसाद पुत्र गोपीलाल (40) मेहनत-मजदूरी करते हैं। गत 16 जुलाई की रात वह किसी काम के सिलसिले में बाइक लेकर निकला था। जब वह निपानिया जाट के पास मेन रोड से गुजर रहा था। तभी उसकी बाइक बीच सडक़ पर बैठे मवेशी से टकरा गई, जिससे बाइक समेत सडक़ पर गिरकर घायल हो गया था। हादसे के बाद घायल युवक को उसके परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर हालत में सुधार न होने पर उसी रात एम्स रेफर किया गया था। यहां पर नौ दिन तक चले उपचार के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार की दोपहर को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Previous articleविधानसभा परिसर में विधायकों की नारेबाजी-प्रदर्शन पर रोक
Next articleनेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सत्र से पहले बुलाई कांग्रेस विधायक दल की बैठक