बसपा संगठन मजबूत होगा तभी भाजपा को हराना संभव:- कमलेश दोहरे

Join Us

सीहोर:- बहुजन समाज पार्टी के विधानसभा के पदाधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन बहुजन समाज पार्टी कार्यलय सीहोर पर किया इसमें इछावर एवं सीहोर विधानसभा के पदाधिकारियों को सेक्टर एवं पोलिंग बूथ का निर्माण केसे करना है इसका प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमलेश दोहरे जोर प्रभारी बसपा सागर ने संगठन निर्माण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी एवं कहा की भाजपा को हराना है तो संगठन मजबूत करो समर्पित एवं इमानदार कार्यकर्ता के दम पर जागरूकता और न झुकने न बिकने वाला समाज तैयार करो ,इस कार्यक्रम में विशिष्ट मा अनोखीलाल मालवीय जी जिला प्रभारी बसपा सीहोर मा एन पी सागर जी जिला प्रभारी बसपा सीहोर मा संजीव बौद्ध जी जिला अध्यक्ष ‌बसपा सीहोर मा साकिर अली जी जिला उपाध्यक्ष बसपा सीहोर कार्यक्रम का संचालन नरसिंह भारती‌ जी‌ जिला महासचिव बसपा सीहोर ने किया  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मा कमलेश दोहरे जी ने कहा कि हमने जिला कमेटी एवं विधानसभा सीहोर एवं विधानसभा इछावर की कमेटी के आए हुए पदाधिकारी को सेक्टर कमेटी बनाने के लिए दिशानिर्देश दिए और‌ धनराज थरेले जी को  जिला कार्य कारिणी सदस्य नियुक्त किया कहा कि हम मजबूत संगठन बनाकर जिले में नये कार्यकर्ताओ को पार्टी जोड़ने का काम करेंगे विशिष्ट अतिथि मा अनोखीलाल जी ने कहा कि विधानसभाओ में जो भी अन्याय अत्याचार हो रहे हैं उन सभी घटनाओं को इकट्ठा किया जा रहा और हम जिले एवं विधानसभा कमेटी के पदाधिकारियों को केडर देकर चारों विधानसभा में सेक्टर कमेटी तैयार कि जाएगी मा एन पी सागर जी ने कहा कि भाजपा कि सरकार के द्वारा जो योजनाये चलाई जा रही वह उनके पदाधिकारियों को ही उसका लाभ मिल रहा है और जनता परेशान हो रही है ज़िला अध्यक्ष संजीव बौद्ध जी ने कहा कि पूरे जिला सीहोर में  गरीबों पर झूठे केस थानों में दर्ज किए गए हैं जिले गंजा सट्टा एवं शराब कि काला बाजारी हो रही है सीहोर बस स्टैंड कि दुकानों पर खुलेआम शराब पिलाई जाती लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती और जिले में ढाबो पर खुलेआम शराब एवं सट्टा लिखा जाता है कार्यक्रम उपस्थित कार्यकर्ताओं में सीहोर विधानसभा क्षेत्र से राधेश्याम सौलकी जी प्रभारी लक्ष्मीनारायण अहिरवार जी विस प्रभारी सीहोर धीरप अहिरवार जी विस अध्यक्ष सीहोर राजमल सौलकी जी धनश्याम जाटव जी विस सचिव थान सिंह विस कोषाध्यक्ष विधानसभा इछावर से लखनलाल बड़ोदिया जी विस प्रभारी बटनलाल गैलेरिया जी विस प्रभारी इछावर गेंदालाल सूर्यवंशी जी विस अध्यक्ष इछावर सरोज कुमार मालवीय जी विस सचिव कपिल मालवीय सुशील बड़ोदिया जी विस कोषाध्यक्ष इछावर मौजूद रहे।

Previous article90 वर्ष के बुजुर्ग किसान खेत में हल जोतने को मजबूर था तो राष्ट्रीय किसान महासंघ अध्यक्ष शिवकुमार कक्का ने खेत पर पहुंचकर किसान को दो बेल दिये जाने की घोषणा की
Next articleवरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की नागरिकता रद्द कराने वाले एडवोकेट अशोक पाण्डे को छ: साल की जैल की सजा