यदि किसान स्वंय की इच्छा से बेल नही लेना चाहेगा तो खेत हकाई के लिये मिनी रोडर मशीन सात दिवस के अन्दर दिलाई जायेगी
किसान का कच्चा व जर्जर घर देख शिव कुमार कक्का ने किसान को पीएम आवास योजनात्र्गत मकान दिलाये जाने हेतु मुख्यमंत्री से करेगें
मजबूर किसान द्वारा स्वयं हल चलाता देख आई फिल्म मदर इंडिया की याद-एम.एस.मेवाड़ा
सीहोर। विगत् दिनों सौशल मीडिया पर एक विडियो वायरल हो रहा था, जिसमें 90 वर्ष का किसान और 60 वर्ष की बहु अपने खेत में हल जोतते दिखाई दिये, यह विडियो नेशनल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था। उक्त विडियो को देख किसान व समाजसेवी एम.एस.मेवाड़ा ने कहा कि मजबूर किसान द्वारा स्वयं हल चलाता देख 67 वर्ष पुरानी मदर इंडिया फिल्म की याद आ रही है। उक्त किसान की मजबूरी का विडियो देखकर राष्ट्रीय किसान महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार कक्काजी आज सीहोर आकर ग्राम तज पहुंचे और किसान अमर सिंह मेवाड़ा के खेत पर पहुंचकर किसान की गंभीर परिस्थिति को देख कर शिवकुमार कक्काजी ने पुछा कि इस उम्र में बेल की जगह आप स्वयं हल क्यो जोत रहे हो, तो किसान अमरसिंह ने बताया कि मेरी 90 वर्ष की उम्र 80 वर्ष की मेरी पत्नि राजल बाई को विगत् 6 वर्षों से गंभीर बीमारी से ग्रस्त है और मेरा लडक़ा गीता प्रसाद जिसकी उम्र लगभग 62 वर्ष का है तो 10-12 वर्षों से गंभीर बीमारी से ग्रस्त होने के कारण दोनों पैरों से लाचार है, जिनका मैं इलाज करा करा कर आर्थिक संकट में आ गया हूं। मेरी तीन एकड़ भूमि है। वह भी सुखी है व बरसात पर निर्भर है। मेरा कच्चा घर है जिस पर पन्नी चड़ी है, बरसात के दिनों में घर में भी पानी टपकता है। मेरे पास इतना पैसा नही है कि मैं किराये से अपनी जमीन जुतवा सकुं। इसलिये मैं स्वयं ही लकड़ी के हल से अपनी जमीन की हकाई करता हूं और सायकल के पहिये जुगाड़ लगाकर बोनी करता हुं, यदि मैं स्वयं हल ना चलाऊ तो मेरे परिवार का पालन पौषण कैसे होगा। मेरे पास गरीबी रेखा का राशन कार्ड है, मैं हमेशा स्वयं ही हल जोत कर खेती करता हूं, जब शिवकुमार कक्काजी ने यह बाते मौके पर सुनी तो उनको हृदय दहल गया और उन्होने कहा कि यदि आप स्वीकार करो तो हम हमारे किसान संघ की ओर एक जोड़ी बेल दिलवा देते हैं, इस पर किसान व समाज सेवी एम.एस.मेवाड़ा ने कहा कि साहब यह बुड़ापे में बेल नही पाल पायेगें आप तो बेल की जगह पर यदि हो सके तो मिनी रोडर वेटर की मशीन जो हकाई व खरपतवार निकालने का कार्य करती है और लगभग 50-60 हजार रूपये की आती है, इस पर शिवकुमार कक्काजी ने कहा कि ठीक है, इनके लिये उक्त मशीन की व्यवस्था करा दी जावेगी। साथ ही श्री कक्काजी उनके घर गये तो उनके कच्चे घर की स्थिति देखकर उन्होने मौके पर पटवारी विक्रम सिंह ठाकुर से पूछा कि इनका पीएम आवास सर्वे सुची में नाम है या नही, तो पटवारी ने कहा कि हाँ इनका नाम सर्वे सुची में नाम है, जिस पर शिवकुमार जी ने कहा कि मैं मुख्य मंत्री डॉ.मोहन यादव व कलेक्टर सीहोर से चर्चा कर शीघ्र ही आपको पीएम आवास योजना का लाभ दिलाया जावेगा और आपका पक्का मकान बनवाया जावेगा। इस मौके पर शिवकुमार कक्काजी के साथ राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रविदत्त सिंह, ओम राजोरिया प्रदेश उपाध्यक्ष, जितेन्द्र प्रदेश कार्य समिति सदस्य आदि किसान व समाजसेवी एम.एस.मेवाड़ा ग्राम चन्देरी पहुचे और उनके साथ पीडि़त किसान के यहाँ तज ग्राम गये और किसान की पीड़ा को समझा।








