एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृहद पौधारोपण हुआ

Join Us

स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं 5 एमपी बटालियन गर्ल्स एनसीसी कैडेट्स ने पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व को समर्पित किया पौधारोपण कार्यक्रम

नर्मदापुरम। स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एनसीसी कैडेट्स ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस प्रेरणादायक पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और माताओं के प्रति सम्मान प्रकट करना रहा। कार्यक्रम में गर्ल्स कैडेट्स ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और उनकी नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी स्वयं ली ताकि पौधों के साथ एक भावनात्मक जुड़ाव स्थापित हो सके।

इस अवसर पर प्राचार्य श्रीमती मोना चटर्जी ने छात्राओं को बताया कि पौधारोपण न केवल पर्यावरण की सुरक्षा के लिए आवश्यक है वरन यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है। वृक्ष हमें शुद्ध वायु और ऊर्जा प्रदान करते हैं, जो जीवन के लिए आवश्यक है। हम पौधे नहीं लगाएंगे तो वृक्ष कहां से आएंगे। कैडेट्स ने अनुशासन, समर्पण और उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया। यह आयोजन न केवल हरियाली को बढ़ाने बल्कि छात्रों में प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व बनाने में भी सफल रहा। कार्यक्रम का निर्देशन एनसीसी अधिकारी शेख कमर एवं एनसीसी केयरटेकर दीपिका शर्मा ने किया। संस्था प्रमुख ने बताया कि स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं 5 एमपी बटालियन गर्ल्स एनसीसी कैडेट्स ने पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व को समर्पित किया पौधारोपण कार्यक्रम।

Previous articleजनहित से जुड़ी मुख्यालय की समस्याओं असुविधाओं को लगातार उजागर कर रही है श्री समपर्ण श्री संस्था
Next articleनपा का हांका दल सक्रिय बेसहारा पशुओं को किया जा रहा गोशाला में शिफ्ट