चोरी के संदेह में युवक को बंधक बनाकर की गई पिटाई

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। हनुमानगंज इलाके में युवक को रूम में बंद कर मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट का आरोप कबाड़ खाने के कबाड़ा कारोबारियों पर लगा है। आरोपियों ने फरियादी युवक को चोरी के संदेह में पीटा है। घटना मंगलवार की है, बुधवार को पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक शोएब नाम का युवक मंगलवार की देर रात करीब दो बजे थाने पहुंचा और उसने पुलिस को बताया कि उसे भैय्या कबाड़ी ने बंधक बना लिया था। कमरे में बंद कर उसे पाइप, डंडे और बेल्ट से उसके साथ करीब 12 घंटे तक मारपीट की थी। उसे भूखा और प्यासा रखा गया। आरोपी किसी चोरी के संबंध में उससे पूछताछ कर रहे थे। युवक के शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।युवक की एक्स-रे और अन्य जांचे कराई जा रही है।

Previous articleतालाब में डूबने से युवक की मौत
Next articleनिगम अमले ने शहर के विभिन्न स्थानों से हटाए अतिक्रमण