– भोला भक्तों की घटती संख्या के कारण समिति ने लिया निर्णय
नर्मदापुरम। शिवभक्त सेवा समिति की बैठक बुधवार को सातरास्ता स्थित दक्षिणेश्वरी माता महाकाली मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। समिति अध्यक्ष प्रकाश शिवहरे ने बताया कि विगत 17 वर्षों से शिव भक्त सेवा समिति पचमढ़ी के नागद्वारी मेले से आने वाले शिवभक्तो क़े लिए सातरास्ते पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता था। समिति की हुई बैठक में समिति पदाधिकारीयों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि इस वर्ष से भंडारे का आयोजन नहीं किया जाएगा। श्री शिवहरे ने बातया कि पिछले दो वर्षों में नागद्वारी मेले से भोलाभक्त अब उतनी अधिक संख्या में नर्मदापुरम नहीं आ रहे है जितने भक्त पहले आते थे। नर्मदापुरम से अब नया फोर लाइन बन गया है जिससे सभी भक्त सीधे ही निकल जाते है। नर्मदापुरम में होने वाला यह विशाल भंडारा स्थगित कर दिया गया है। शिवभक्त सेवा समिति आगामी समय में अन्य समाज सेवा के कार्यक्रम करेगी। इस बैठक में समिति ने यह भी निर्णय लिया कि आने वाले चैत्र नवरात्रों में सातरास्ते स्थित दक्षिणेश्वरी माता महाकाली मंदिर पर देवी पुराण एवं कन्या पूजन का आयोजन किया जाएगा। समिति कि बैठक में समिति संरक्षक भारत सिंह राजपूत , नंदकिशोर यादव, मनीष परदेशी , अतुल मौर्य, पंडित आनंद मोहन शुक्ला, रूपेश राजपूत, कमल किशोर साहू, कृष्ण कुमार चौकसे, विशाल दीवान, श्याम कहार, अमित तिवारी, शैलेश गौर, सुंदरम अग्रवाल, गणेश सोनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।







