कांग्रेसजनों ने मनाई चंद्रशेखर आजाद की जन्मतिथि

Join Us

 देश के अमर बलिदानियों के बताए मार्ग पर चलना हमारा धर्म – पंकज शर्मा
सीहोर। बुधवार को देश के अमर शहीद महान क्रांतिकारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर कांग्रेसजनों ने जिला कांग्रेस प्रवक्ता पंकज शर्मा के नेतृत्व में उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित व माल्यार्पण कर उनको याद किया। इस अवसर पर पंकज शर्मा ने कहा कि आज देश की जो स्थिति और परिस्थिति है, उसके अनुसार हमें इन महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने की बहुत ज्यादा आवश्यकता है, यही हमारा धर्म और देश के प्रति कर्तव्य भी है। देश की एकता और अखंडता के लिए आज हमको एकजुट होकर सामूहिक रूप से प्रयास करना होंगे, तभी देश तरक्की की राह पर अग्रसर होगा और हमारे इन अमर बलिदानियों का देश को विकास के रास्ते पर ले जाने का सपना साकार हो सकेगा। पंकज शर्मा ने आगे कहा कि चंद्रशेखर आजाद अपने नाम के अनुसार ही हमेशा आजाद की तरह ही जिए और जब उन्हें अग्रेजों ने चारों तरफ से घेर लिया तो उन्होंने आजाद की तरह ही स्वयं ही अपने आप को गोली मारकर अपने प्राणों की आहुति दे दी और एक आजाद की तरह ही शहीद हो गए लेकिन अग्रेजों के हाथ नहीं आए। पंकज शर्मा ने कहा कि हमारे देश में ऐसे-ऐसे महान क्रांतिकारी पैदा हुए हैं, जिन्होंने देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दे दी, आज हमको उनको बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। यदि हम उनके बताए मार्ग पर चल सके तो यही उनको हमारी ओर से सच्ची श्रद्धांजलि होगी तथा हमारा देश तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ सकेगा। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों में प्रमुख रूप से राजेश रैकवाल, डॉ. हर्ष गुप्ता, अरुण मालवीय, रोहित जैन, जयसिंह भारती, रोहित प्रजापति आदि शामिल हैं।

Previous articleनागद्वारी मेले के समय शिवभक्त सेवा समिति का होने वाला भंडारा स्थगित, पिछले 17 वर्षों से हो रहा था भंडारा  
Next articleआज निकाली जाएगी डाक कावड, बड़ी संख्या में शामिल होंगे श्रद्धालु