निगम अध्यक्ष सूर्यवंशी ने वेटनरी काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ.शर्मा के साथ ‘आसरा’’ का किया निरीक्षण

Join Us

भोपाल।(आरएनएस)। निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने वेटनरी काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ.उमेश शर्मा के साथ घायल एवं बीमार पशुओं के आश्रय स्थल ‘‘आसरा’’ का निरीक्षण किया और पशुओं के समुचित ईलाज एवं पोषण एवं स्वस्थ वातावरण हेतु व्यवस्थाएं और अधिक बेहतर ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त हर्षित तिवारी, सहायक संचालक पशु चिकित्सा सुनीला सरण सहित निगम व पशु चिकित्सा विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे। निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने मंगलवार को वेटनरी काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ0उमेश शर्मा के साथ जेल पहाडी जहांगीराबाद स्थित पशु आश्रय स्थल ‘‘आसरा’’ का निरीक्षण किया और ‘‘आसरा’’ में प्रतिदिन आने वाले घायल/बीमार पशुओं की संख्या, आश्रय स्थल की क्षमता एवं पशुओं के ईलाज, खानपान आदि के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की। निगम अध्यक्ष सूर्यवंशी ने ईलाज के उपरांत स्वस्थ होने वाले पशुओं को गौशालाओं में शिफ्ट करने, कांजी हाउसों में पशुओं की चिकित्सा की व्यवस्था करने, पशु चिकित्सक सहित मोबाईल वेन तैयार करने हेतु विचार-विमर्श कर योजना बनाने के निर्देश दिए ताकि घायल/बीमार पशुओं को समय पर ईलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। निगम अध्यक्ष सूर्यवंशी ने कहा कि पशुओं को खुला न छोडने हेतु पशु पालकों को समझाइश भी दी जानी चाहिए।

Previous articleहरियाली महोत्सव पर विधायक और महापौर ने किया पौधारोपण
Next articleदहेज हत्या के फरार तीन आरोपी गिरफ्तार