24 जुलाई को किया जाएगा विराट 108 वेदिय गायत्री दीप महायज्ञ

Join Us

सीहोर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन एवं गुरुदेव एवं वंदनीया माता के सूक्ष्म संरक्षण में मातृशक्ति वर्ष एवं दिव्य अखंड दीप की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में शहर के इंग्लिशपुरा स्थित नूतन हायर सेकेण्ड्री स्कूल परिसर में विराट 108 वेदिय गायत्री दीप महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में गायत्री परिवार और क्षेत्रवासियों के द्वारा दिव्य अनुष्ठान किया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए गायत्री परिवार की ओर से सुरेश त्यागी ने बताया कि गुरुवार को अमावस्या के पावन अवसर पर शहर के इंग्लिशपुरा स्थित नूतन हायर सेकेण्ड्री स्कूल परिसर में विराट 108 वेदिय गायत्री दीप महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। गायत्री परिवार सभी क्षेत्रवासियों से इस दिव्य अनुष्ठान में शामिल होने की अपील करता है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को शाम पांच बजे से रात्रि सात बजे तक विराट 108 वेदिय गायत्री दीप महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।

Previous articleग्राम भरलाय में हुआ फिल्ड मिटिंग का आयोजन
Next articleकरोड़ श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र बारह ज्योर्तिंलिंग के केन्द्र बिन्दू कुबेरेश्वरधाम