भोपाल (ए)। श्रावण मास के दौरान प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी राठौर संघ भोपाल द्वारा श्री संकट हरण महादेव मंदिर गिन्नौरी में भगवान भोले नाथ बाबा महाकाल का लगभग 3 किलो सोने के आभूषणों से श्रृंगार किया गया। संघ के अध्यक्ष राजू राठौर एवं महामंत्री जी.एल. राठौर ने बताया कि हर प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रावण माह के सोमवार को बाबा का विशेष श्रृंगार लगभग 3 किलो सोने के आभूषणों से किया गया। उसके बाद बाबा की भव्य आरती व भजन संध्या का कार्यक्रम किया गया।








