नई दिल्ली(आरएनएस) । रूस और यूेन के बीच युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को 50 दिन का अल्टीमेटम दिया था। जिसके बाद अब रूस ने रविवार को कहा है कि पुतिन यूेन संकट का शांतिपूर्ण समाधान चाहते हैं, लेकिन हम अपने लक्ष्यों से पीछे नहीं हटेंगे।रूस ने पहले बयान दिया कि उसे ट्रंप की धमकियों की परवाह नहीं, लेकिन अब वो दबाव में है। रूस ने एक बार फिर यूेन युद्ध पर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शांति वार्ता के लिए तैयार है, लेकिन रूस अपने रणनीतिक लक्ष्यों से पीछे नहीं हटेगा। ेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने रविवार को कहा, शांति संभव है, लेकिन हमारे लक्ष्य सर्वोपरि हैं। यह बयान ट्रंप द्वारा रूस को 50 दिनों की डेडलाइन दिए जाने के कुछ ही दिन बाद आया है। डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि यदि रूस 50 दिनों के भीतर युद्धविराम पर सहमत नहीं होता है, तो अमेरिका और सख्त प्रतिबंध लगाएगा। ेमलिन ने कहा कि रूस अपने हितों की रक्षा करना जारी रखेगा और पश्चिमी दबाव में नहीं आएगा। प्रवक्ता ने आगे कहा कि दुनिया अब ट्रंप की कभी-कभार ‘कठोर’ बयानबाजी की अभ्यस्त हो चुकी है, लेकिन यह भी सच है कि ट्रंप ने रूस को लेकर हालिया बयानों में शांति समझौते की संभावनाओं को खुला रखा है। ट्रंप रूस के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए यूेन को नई सैन्य मदद देने की घोषणा कर चुके हैं, जिसमें पैट्रियट मिसाइल डिफेंस सिस्टम भी शामिल है। ेमलिन ने कहा कि रूस बातचीत से इनकार नहीं कर रहा, लेकिन यूेन और उसके पश्चिमी साझेदारों का आरोप है कि मॉस्को जानबूझकर शांति वार्ताओं में बाधा डाल रहा है। इस बीच, रूस ने यूेनी शहरों पर लंबी दूरी से ड्रोन हमलों को तेज कर दिया है। रिपोट्र्स के मुताबिक, हाल ही में एक रात में रूस ने जितने ड्रोन छोड़े, वह 2024 के कई महीनों के कुल हमलों से अधिक थे।








