मेष राशि: आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आप पार्टनरशिप में किसी बिजनेस की शुरुआत को लेकर बात कर सकते हैं, जो आपके लिए फायेदेमंद साबित होगा। आर्ट्स के स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, मन में आज नए विचार आएंगे।
वृष राशि: आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। बिजनेस के सिलसिले में आपकी आज विदेश यात्रा भी हो सकती है। सरकारी ऑफिस में काम करने वालों को जल्द ही पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आज मेहमानों के आगमन से आपके घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।
मिथुन राशि: आज का दिन ठीक-ठाक बना रहेगा। आज आपको रोजगार के लिए बढिय़ा अवसर प्राप्त होंगे। आज आप अपने किसी करीबी दोस्त के साथ बाहर जा सकते हैं, जहां आपका मन लगेगा। आज आप करियर से रिलेटेड कोई बात अनुभवी व्यक्ति से कर सकते हैं, जो आपको अच्छी सलाह देंगे। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए आज क
कर्क राशि: आज का दिन आप परिवार वालों के साथ बिताएंगे। प्राइवेट ऑफिस में कार्यरत व्यक्तियों को आज उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपके बच्चों से आपको गुड न्यूज मिल सकती है, जिससे आपको गर्व महसूस होगा।
सिंह राशि: आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। आज आप अटके हुए काम को पूरा करने में दोस्त की मदद ले सकते हैं। दुकानदारों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आज अच्छी कमाई होने का योग बन रहा है। कला के क्षेत्र में रुचि रखने वालों को आज अच्छे ऑफर मिल सकते है।
कन्या राशि: आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको बिजनेस में बड़ी डील मिलने के योग बन रहें है, जिससे आपको धनलाभ हो सकता है। आज आपको ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलने के संकेत बन रहे हैं। आज पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में आप सफल रहेंगे। आज मनोरंजन में पैसे खर्च हो सकते हैं, लेकिन आपको आनन्द की प्राप्ति होगी।
तुला राशि: आज आपकी रुचि नए कार्यों में बढ़ेगी जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज बिजनेस में बढिय़ा धन लाभ होगा, लेकिन आप अपने अनावश्यक खर्चो से बचने का प्रयास करें। आज आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा, घर में सुख-सुविधा की बढ़ोतरी होगी। ऑफिस में आज एक्सट्रा वर्क करने से रुका हुआ काम जल्दी पूरा हो जाएगा, जिससे खुश होकर बॉस आपकी पीठ थपथपा सकते हैं।
वृश्चिक राशि: आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज अगर बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर किसी काम की शुरुआत करेंगे, तो आपको फायदा होना तय है। आज स्वास्थ्य के प्रति आप थोड़ी सावधानी रखें, इसलिए बेहतर होगा कि आप बाहर के खाने को न खाएं। इस राशि के लवमेट आज लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बना सकते हैं, घर वालों का सपोर्ट बना रहेगा।
धनु राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आपको अधिकतर कार्यों में सफलता हासिल होगी। आज घर का खुशनुमा माहौल आपको ख़ुशी प्रदान करेगा, बच्चे भी मन लगाकर पढ़ाई करेंगे। आज आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं।
मकर राशि: आज का दिन आपके लिए बढिय़ा रहेगा। आज आप बिजनेस को बड़ा बनाने के लिए, किसी एक्सपर्ट की राय ले सकते हैं। आज आप किसी काम को करने से पहले उसकी योजना जरूर बना लें, जिससे उसे पूरा करने में आसानी रहेगी। किसी नयी जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें।
कुम्भ राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको बिजनेस में अचानक बड़ा धन लाभ होगा और भौतिक-सुख की प्राप्ति होने से मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन अच्छा है, पढ़ाई में मन लगेगा। आज आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी, जिससे पूरा परिवार खुश होगा। सामाजिक कार्यों में कार्यरत व्यक्ति आज अपनी जिम्मेदारी बहुत अच्छे से निभाएंगे।
मीन राशि: आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आज आप बिजनेस को नयी ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए अथक प्रयास करेंगे। इस राशि के विवाहित जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है, जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर डिनर पर जा सकते हैं। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है, जिससे आप दोनों को ख़ुशी होगी। आज आपको व्यापार में अचानक से धनलाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है।






