युवती को कमरे में बंद कर किया दुष्कर्म

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। बैरागढ़ इलाके में शुक्रवार शाम एक युवती को उसके परिचित ने कमरे में बंद कर दिया। यहां आरोपी ने पीडि़ता के साथ रेप किया। वारदात के संबंध में किसी को भी बताने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया। देर रात परिजनों और परिचितों के साथ थाने पहुंची पीडि़ता ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।थाना प्रभारी अशोक गौतम के मुताबिक 21 वर्षीय युवती दशहरा मैदान के पास रहती है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। पीडि़ता अपनी छोटी बहन के साथ अकेली रहती है। करीब 15 दिन पहले उसकी पहचान मजदूरी करने वाले आदित्य उर्फ राज से हुई थी। इसी बीच शुक्रवार को वह मदद करने के बहाने युवती के घर पहुंचा, जहां उसकी बहन भी थी। झांसा देकर युवती को अलग कमरे में ले गया। यहां डरा धमकाकर युवती के साथ रेप किया। आरोपी के जाने के बाद पीडि़ता ने बहन को पूरा घटनाक्रम बताया। इसके बाद शुक्रवार की रात को दोनों बहने परिचित के साथ थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार किया। शनिवार को उसे कोर्ट पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Previous articleयुवक ने फांसी लगाई, मौत
Next articleसडक़ हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत