ब्राह्मण महासभा की कांवर यात्रा आज

Join Us

जबलपुर। मध्य प्रदेश प्रगतिशील ब्राह्मण महासभा और इसकी महिला इकाई ‘विप्रा शक्ति’ के तत्वावधान में आज रविवार को दोपहर 2 बजे से तिलवाराघाट से रमनगरा स्थित चिंतामणि नर्मदेश्वर महादेव मंदिर तक कांवर यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
इस पवित्र यात्रा का नेतृत्व परम पूज्य अनंत साधक महंत स्वामी शाश्वतानंद जी महाराज करेंगे। यह कांवर यात्रा पैदल चलकर माँ नर्मदा का पवित्र जल मृण्मय पात्रों में लेकर शिव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे।
महासभा के प्रदेश संयोजक असीम त्रिवेदी , शैलेष पाठक , शशांक शुक्ल , विनीत टेहेनगुरिया , मनोज सिंह , वैभव पाठक , पंकज तिवारी ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है ।

Previous articleबरगी बांध से विस्थापित हुए समुदाय की हुई कार्यशाला
Next articleडेंगू नियंत्रण को लेकर सीएमएचओ ने की समीक्षा बैठक