डेंगू नियंत्रण को लेकर सीएमएचओ ने की समीक्षा बैठक

Join Us

भोपाल। (आरएनएस)। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष शर्मा द्वारा वाहक जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा की गई। डॉ. मनीष द्वारा शहर के समस्त 21 जोन लार्वा सर्वे एवं स्लाइड कलेक्शन की समीक्षा की गई। जुलाई से अक्टूबर के मध्य डेंगू के प्रकरण देखे जाते हैं। अत: सयुंक्त लार्वा सर्वे अभियान नगर निगम के साथ समन्वय कर चलाया जाए।इस मौसम मे उलटी दस्त, बुखार क मरीज़ो मे भी वृद्धि होती हैं इसके लिए अवश्य क दवाए समस्त स्वास्थ्य संथाओ पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित की जाए। डॉ.मनीष द्वारा डेंगू चिन्हित वार्ड में नगर निगम क माध्यम से फॉगिंग भी कराये जाने क निर्देश दिए गए। डेंगू की स्क्रीनिंग, जांच सुविधा के सम्बन्ध मे भी दिशा निर्देश दिए।बैठक में जिला मलेरिया अधिकारी स्मृता नामदेव, जिला एपिडेमो लॉजिस्ट डॉ. कामिनी मेहरा, वाहक जनित रोग सलाहकार रूचि सिलाकारी, मलेरिया निरीक्षक उर्मिला सिंह उपस्थित रही।

Previous articleब्राह्मण महासभा की कांवर यात्रा आज
Next articleयुवक ने फांसी लगाई, मौत