जिला शतरंज संघ की बैठक में लिया निर्णय 20 को तीन वर्गों में होंगी प्रतियोगिताएं

Join Us

संगठन में बसंत दुबे अध्यक्ष बनाया गया

नर्मदापुरम। जिला शतरंज संघ की बैठक में 20 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस होने के कारण पूरे विश्व में शतरंज के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस उपलक्ष्य में जिला शतरंज संघ नर्मदापुरम भी तीन वर्गों में शतरंज प्रतियोगिताएं आयोजित करेगा। अंडर 12 वर्ष, अंडर 20 वर्ष एवं सीनियर की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो से सम्मानित किया जाएगा। बैठक में एक अहम निर्णय लिया गया। अध्यक्ष पद रिक्त होने से बसंत दुबे को कार्यकारी अध्यक्ष पद से सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए चुना गया और कार्यकारी अध्यक्ष पद के लिए डॉक्टर एपी त्रिपाठी का नाम प्रस्तावित कियां जिसका सभी ने ताली बजा कर समर्थन किया। साथ ही कार्यकारिणी में पूर्व पदाधिकारी के अलावा नए सदस्यों को भी जोड़ा गया। अमरेश तिवारी अजय डहारे दीपक कुमार बड़कुर श्रीमती नीलिमा श्रीमती शैलवी पवार महेंद्र ठाकुर सूरज सिंह राजपूत अंकेश जोशी विभूति कुमार सुभाष यादव याकूब खान एवं नवीन विश्वकर्मा को कार्यकारणी में शामिल किया। बाकी अन्य पदाधिकारी पूर्ववत रहेंगे। 20 जुलाई को प्रतियोगिता विक्रम शिला अकैडमी सदर बाजार में सुबह 10 बजे से आयोजित की जाएगी प्रतियोगिता चार चक्र में अंतरराष्ट्रीय नियमों के आधार पर क्लासिक होगी जिसका टाइम कंट्रोल 30 मिनट एवं 10 सेकंड होगा। खिलाड़ियों को अपना अपना चेस किट साथ लाना होगा। समापन पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जितेंद्र चौधरी की शोक सभा आयोजित की जाएगी। साथ ही समस्त विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया जाएगा। बैठक में सचिव एसपी मेहरा, उपाध्यक्ष योगेश तिवारी, अध्यक्ष बसंत दुबे, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ एपी त्रिपाठी, दीपक कुमार बड़कुर, उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, संयुक्त सचिव जीपी गौर, सुभाष यादव विभूति कुमार अजय डहारे, श्रीमती शैलवी पवार, एवं नवीन विश्वकर्मा सम्मिलित हुए।

Previous articleअंचल में लगातार हो रही वर्षा से स्कूलों की हालत होने लगी खराब
Next articleमहामंडलेश्वर स्वामी माधवानंद गिरि महाराज की चतुर्थ निर्वाण महोत्सव आज