प्रेमी युगल की पिटाई मानव अधिकारों का उल्लंघन, जांच कर जवाब दो-आयोग

Join Us

जबलपुर। गत् दिनों रीवा से संस्कारधानी में शादी रजिस्टर्ड कराने पहुंचे एक प्रेमी युगल पर लड़की पक्ष वालों द्वारा लाठी-डंडों से हमला कर बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। प्रेमी युगल बीते मंगलवार को रीवा जिले से भागकर जबलपुर में शादी करने पहुंचा था, दोनों जबलपुर नगर निगम में शादी रजिस्‍टर्ड करने जा रहे थे, इसके पहले की निगम परिसर के बाहर दोनों पर लड़की के घर वालों ने लाठी-डंडों से मारपीट की। युवती का कहना है कि उसके परिवार वाले उसका सौदा करना चाहते थे, जिससे भागकर वह युवक के साथ शादी करने जबलपुर पहुंची थी। मप्र मानव अधिकार आयोग के क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी फरजाना मिर्जा ने बताया कि समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार के आधार पर मामले में संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग की मुख्य पीठ भोपाल में प्रकरण की सुनवाई करते हुए, कार्यवाहक अध्यक्ष राजीव कुमार टंडन की एकलपीठ ने मानव अधिकारों के उल्लंघन का मामला मानकर, जबलपुर एवं रीवा के पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कराकर, दोषियों पर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन एक माह में मांगा है।

Previous articleशहर के खिलाड़ी जुजित्सु प्रतियोगिता में दिखाएंगे हुनर
Next articleडीजे बजाने विवाद में मारपीट के आरोपी को मिली जमानत