भोपाल (निप्र)। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार “नशे से दूरी- है जरूरी” अभियान के तहत आज को नगरीय पुलिस भोपाल के समस्त थाना क्षेत्रों में जऩ जागरूकता रैली एवं जन संवाद का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र छात्राएं, नगर रक्षा समिति तथा आमजन सम्मिलित रहे। संवाद के दौरान थाना प्रभारी एवं स्टॉफ द्वारा नशे से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। नशे के खिलाफ अभियान में सहभागिता देने तथा नशे से अपने परिवार रिश्तेदारों को जागरूक करने हेतु आमजनों को समझाइए दी गई, नारे लगाए गए, साथ ही नशे के खिलाफ शपथ दिलाई गई। अभियान के तहत बुधवार को थाना शाहजहांनाबाद क्षेत्र अंतर्गत खालसा हायर सेकन्ड्री स्कूल रामनगर स्कूल की प्राचार्या कवलजीत सिंह कौर एवं स्कूल के शिक्षक की उपस्थिति में सहायक पुलिस आयुक्त अनुभाग शाहजहाँनाबाद, भोपाल अनिल बाजपेई, थाना प्रभारी उमेश पाल सिंह चौहान, उनि0.बाना सिंह पवार, प्र.आर.3135 राजेश भारती द्वारा नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें करीब 300 छात्र/छात्राये उपस्थित रहे है,। कार्यक्रम के दौरान छात्र/छात्राओ/अन्य लोगो को नशे से दूरी है जरूरी के बारे में बताया गया तथा नशे से होने वाली समस्याओं से अवगत कराया गया है। उक्त अलभयान को छात्र/छात्रायो एवं शिक्षको द्वारा अभियान की सराहना की गई। इसी क्रम में शासकीय माध्यमिक शाला पुरानी जाटखेड़ी मिसरोद में जागरूकता संबंधी व्याख्यान दिया गया बच्चों को रील एवं शॉर्ट फिल्म के माध्यम से जागरूक किया गया तथा बच्चों को नशे से दूरी बनाए रखने के लिए शपथ दिलाई गई। थाना छोला मंदिर क्षेत्र में जागृति स्कूल के बच्चों के साथ नशे के विरुद्ध जन जागृति अभियान चलाया गया। बच्चों को नशा मुक्ति मध्य प्रदेश बनाने की शपथ दिलाई गई, तथा परिवार में किसी को भी नशा नहीं करने हेतु समझाइश दी गई। नशे से दूरी है जरूरी के अभियान के मद्देनजर थाना अवधपुरी के शुभम सागर स्कूल से बच्चो को नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे मे जानकारी देकर जागरूक किया गया। इसी क्रम में थाना स्टेशन बजरिया के विद्या भारती हायर सेकेंडरी स्कूल में छात्र -छात्राओं को मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित नशा मुक्ति अभियान के तहत शपथ दिलाई जाकर लघु फि़ल्म दिखाई जाकर जागरूक किया गया। थाना जहांगीराबाद के ब्रिलियण्ट कान्वेन्ट स्कूल मे नशामुक्ति अभियान के तहत व्याख्यान आयोजित किया। छात्रों को नशे के खिलाफ़ जागरूक किया गया एवं शपथ दिलाई गई। थाना मंगलवारा क्षेत्र में नशा मुक्ति अभियान के तहत आज रेलवे कॉलोनी स्कूल एवं बाल निकेतन स्कूल में जागरूकता अभियान चलाया गया तथा छात्र छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में अवगत कराया गया तथा नशे से दूर रहने की सलाह दी गई।








