नर्मदापुरम। 13 तारीख को हरदा में राजपूत समाज के लोगों पर हुई बर्बरता पूर्ण लाठी चार्ज के विरोध में 17 जुलाई दोपहर 12.30 बजे मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन राजपूत परिषद एवं करणी सेना परिवार सर्व राजपूत समाज संगठन एवं सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा एक ज्ञापन जिला अध्यक्ष को प्रेषित किया जाएगा। राजपूत समाज एवं ब्राम्हण समाज ने समाज के लोगों से ज्ञापन देने के लिए पीपल चौक के समक्ष एकत्रित होने की अपील की है।







