जन सुनवाई के दौरान समस्या का हुआ मौके पर निराकरण
जनसुनवाई में प्राप्त हुए 95 आवेदनों का हुआ समाधान
नर्मदापुरम/ समग्र आईडी में होने के कारण जननी सुरक्षा योजना एवं प्रसूति सहायता योजना के लाभ से वंचित महिला श्रीमती शिखा यादव को जनसुनवाई के दौरान अपनी समस्या का त्वरित समाधान मिला। माखन नगर निवासी श्रीमती शिखा यादव पति श्री दिव्यांशु को जिला अस्पताल में प्रसव के बाद मिलने वाली जननी सुरक्षा एवं प्रसूति सहायता योजना की राशि कल समग्र आईडी की तकनीकी समस्या के चलते नहीं मिल पा रहा था। श्री दिव्यांशु द्वारा जनसुनवाई के दौरान दिए आवेदन पर त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रभारी अधिकारी श्रीमती बबीता राठौर ने समग्र आईडी में आ रही तकनीकी समस्या का प्रदेश स्तर से सुधार करवा कर पोर्टल पर समग्र आईडी का इंद्राज किया गया। जिससे अब श्रीमती शिखा यादव को शीघ्र ही जननी सुरक्षा एवं प्रसूति सहायता योजना का लाभ मिल पाएगा। इसी प्रकार मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री सोजान सिंह रावत एवं अपर कलेक्टर श्री डी के सिंह ने 80 आवेदनकर्ताओं की समस्याओं का समाधान किया। इसी प्रकार मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के जनसुनवाई कक्ष में आयोजित जनसुनवाई में 80 आवेदनों पर सुनवाई करते हुए जिला पंचायत सीईओ श्री सौजान सिंह रावत एवं अपर कलेक्टर श्री डीके सिंह ने आवेदनकर्ताओं की समस्याओं का समाधान किया। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न ग्रामों और क्षेत्रों के नागरिकों द्वारा प्रस्तुत आवेदनों की समीक्षा कर उनकी समस्याओं का निराकरण किया गया।
जनसुनवाई के दौरान मोहन सिंह राजपूत निवासी ग्राम आरी तहसील माखन नगर की कृषि भूमि पर दबंगो द्वारा अतिक्रमण कर कब्ज़ा हटाये जाने की समस्या का समाधान करते हुए श्री रावत ने तहसीलदार माखन नगर को वीसी के माध्यम से स्थल निरीक्षण कर तत्काल अतिक्रमण हटाने की निर्देश दिए। इसी प्रकार पिपरिया निवासी मीराबाई मेहरा ने जनसुनवाई में आवेदन देते हुए बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना की द्वितीय किस्त पिछले दो वर्षों से नहीं मिली है, जिसके कारण उनके मकान का कार्य अधूरा है एवं वह किराए के मकान में रहने को विवश है सीईओ जिला पंचायत श्री रावत द्वारा पिपरिया सीईओ को निर्देश दिये कि शीघ्र ही किश्त वितरण में आ रही समस्या का समाधान कर जानकारी प्रस्तुत करें। जनसुनवाई के दौरान रामनगर तहसील इटारसी निवासी शुभम मिश्रा द्वारा मेहरा-गांव स्थित कृषि भूमि का नामांतरण नही होने की समस्या से अधिकरियो को अवगत कराया जिस पर संज्ञान लेते हुए सीईओ श्री रावत द्वारा नामांतरण के लिए आवश्कय कार्यवाही करनें के निर्देश तहसीलदार इटारसी को दिए। इसके अतिरिक्त, जनसुनवाई के दौरान प्राप्त अन्य आवेदनों का भी सीईओ श्री रावत ने समाधान किया। जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर श्री डी के सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती संपदा सराफ, सिटी मजिस्ट्रेट श्री बृजेंद्र रावत, डिप्टी कलेक्टर डॉ बबीता राठौर सहित अन्य जिलाधिकारी उपस्थित रहे।







