राजधानी भोपाल में टैक्सी यूनियन ने किया हड़ताल, नहीं दिखा ज्यादा असर, ऑटो चालकों ने दोगुना किराया वसूला

Join Us

भोपाल (ए)। राजधानी भोपाल में टैक्सी यूनियन की ह?ताल अपनी 8 सूत्रीय मांगो को लेकर हड़ताल की। हालांकि हड़ताल का भोपाल में ज्यादा असर नहीं दिखा। जहां 2500 से ज्यादा टैक्सियां और 2000 से अधिक ऑटो की हड़ताल का दावा किया गया था। वहां केवल 400 के करीब लोग ही शामिल हुए। दोपहर बाद यूनियन के पदाधिकारी भी ह?ताल खत्म कर टैक्सी चलाने लगे। हालांकि सुबह से यात्रियों को टैक्सी नहीं मिल रही थी, उन्होंने ई-रिक्शा और कुछ ऑटो का सहारा लिया, लेकिन इन चालकों ने मौके का फायदा उठाते हुए दो गुना ज्यादा किराया वसूला।दरअसल रेलवे स्टेशनों पर अवैध वसूली जै मुद्दों को लेकर टैक्सी यूनियन कल्याण समिति के आह्वान पर ओला, ऊबर, रैपिडो जैसी निजी ऐप आधारित सेवाओं से जुड़ी 2500 से ज्यादा टैक्सियां और 2000 से अधिक ऑटो हड़ताल की घोषणा की गई थी। रीवा से आए रोहित सिंह ने बताया कि रेवांचल एक्सप्रेर से आज मै भोपाल सुबह पहुंचा। रेलवे स्टेशन से बाहर आने के बाद, ऑटो से बात किया तो उन्होंने जहां 100 किराया लगता है वहां 200 की मांग कर रहे थे। हालांकि बाद में 170 में वह मुझे मेरे गंतव्य स्थान पर पहुंचा दिया। बाद में किसी ने बताया कि आज ओला-उबर की हड़ताल है इसलिए ज्यादा पैसे वसूले जा रहे हैं। इसी प्रकार एक और सवारी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि उन्हें रेलवे स्टेशन से न्यू मार्केट जाना था। ऑटो वाले डबल चार्ज मांग रहे थे। उन्होंने अपने पहचान वालों को बुलाकर घर चले गए।

Previous articleअस्मिता खेलो इंडिया महिला वेटलिफ्टिंग सिटी लीग 2025 का आयोजन सम्पन्न
Next articleसावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़,भोपाल के भोजपुर में भक्तों का लगा तांता