जिला पंचायत सभा कक्ष में हुई कार्यों से संबंधित समीक्षा बैठक

Join Us

जनपद वार एजेंडे के अनुसार कार्यों की समीक्षा की गईं

नर्मदापुरम/ सोमवार को जिला पंचायत कार्यालय में कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार एवं  मुख्य कार्यपालन अधिकारी सौजान सिंह रावत के मार्गदर्शन में समस्त जनपदों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा बैठक जिला पंचायत परियोजना अधिकारी शैलेष उइके द्वारा ली गई। समीक्षा बैठक में एजेण्डा बिन्दु सीएम हेल्प लाईन के निराकरण, जनपद पंचायत की ग्राम पंचायतों में सचिवों के अतिरिक्त प्रभार की नाम सहित ग्राम पंचायत वार जानकारी की समीक्षा, जनपद की ग्राम पंचायतों में पदस्थ सचिवों की नाम, वर्गवार ग्राम पंचायत वार जानकारी, जनपद स्तर पर आरजीएसए अंतर्गत पदस्थ अम्ले को आवंटित कार्यों की समीक्षा एवं आरजीएसए अंतर्गत स्वीकृत 05 पंचायत भवनों (2020-21-22) का उपयोगिता प्रमाण पत्र, जनपद पंचायत अंतर्गत निलम्बित ग्राम पंचायत सचिवों के निलम्बन की कारण सहित समीक्षा, विधान सभा प्रश्नों के जवाब की स्थिति एवं अन्य आवश्यक बिन्दु, स्थानांतरण पश्चात ग्राम पंचायत सचिवों के द्वारा पदस्थी पंचायत में कार्यभार ग्रहण करने की समीक्षा, ई-ग्रामस्वराज पोर्टल पर जीपीडीपी एवं बीपीडीपी, 15 वां वित्त अंतर्गत वर्षवार कार्यों की समीक्षा, PLC (पंचायत लर्निंग सेन्टर) की स्थिती।सीएम हेल्पलाइन, राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान, 15 वा वित्त एवं अन्य बिंदुओं पर समीक्षा की गई है। जिसमें प्रमुख रूप से जिला परियोजना अधिकारी शैलेश ऊके द्वारा सभी ब्लाक समन्वय, डाटा एंट्री ऑपरेटर, बी पी ओ एवं अन्य योजना प्रभारियो से उनसे संबंधित कार्यों का जाना साथ ही कार्यों को सरलता से करने के दिये टिप्स जमीनी स्तर पर आमजन को योजनाओं का लाभ दिलाने के सरल तरीके बताए। सातों ब्लॉक के 50 लोग बैठक में हुए शामिल। बैठक के दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक रविन्द्र कुमार शर्मा, जिला समन्वयक सौरभ शर्मा,जिला समन्वयक राजेश ठाकुर, जिला पर्यटन प्रबंधक मनोज सिंह ठाकुर जिला समन्वयक पैसा से अरविंद धुर्वे, श्रीमती भारती डोलस,डिम्पल मर्सकोले, ज्ञानेंद्र पांडे एवं समस्त जनपदों से कर्मचारी उपस्थित हुए।

Previous articleजिले में 1 जून से आज दिनांक तक 573.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
Next articleमहर्षि वेदव्यास का अवदान विषय पर शोध संगोष्ठी का हुआ आयोजन