महर्षि वेदव्यास का अवदान विषय पर शोध संगोष्ठी का हुआ आयोजन

Join Us

सीहोर। प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंसए सीहोर में भारतीय ज्ञान परंपरा में महर्षि वेद व्यास का अवदान विषय परए छात्र समग्र विकास के विशेष संदर्भ में राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में आमंत्रित अतिथियों द्वारा भारतीय ज्ञान परंपरा में महर्षि वेदव्यास के योगदान पर प्रकाश डाला गया। इस एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में तीन तकनीकी सत्र हुए। उद्घाटन सत्र     प्रात: 10:00 बजे सरस्वती पूजन एवं महर्षि वेद व्यास पूजन से आरंभ हुआ। संगोष्ठी में कुल 60 शोधार्थियों ने पंजीयन करवाया। संगोष्ठी के प्रथम तकनीकी सत्र में विषय विशेषज्ञ के रूप में विधि (लॉ) के प्राध्यापक डॉ. विश्वास चौहान, सदस्यक विश्वविद्यालय विनियक आयोग ने महर्षि वेदव्यास और वशिष्टं का संबंध सीहोर का प्राचीन सिद्धपुर का संबंध पुराने के प्रमाण के साथ बताया और इसी कड़ी में भोपाल से आए डॉ. अभिलाष ठाकुर जी ने महर्षि वेद व्यास एवं भागवत गीता पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉण् रोहिताश कुमार शर्मा जी ने संगोष्ठी के बीच वक्तव्य दिया संगोष्ठी समापन सत्र में महाविद्यालय में स्थानांतरण एवं नई नियुक्ति से आए स्टाफ का स्वागत अभिननदन किया गया एवं महाविद्यालय से स्थानांतरित प्रोफेसर को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर विदाई दी गई।

Previous articleजिला पंचायत सभा कक्ष में हुई कार्यों से संबंधित समीक्षा बैठक
Next article18 जुलाई को सीहोर से महाकाल सेवा संकल्प पदयात्रा का श्रीगणेश-आशीष गेहलोत