नर्मदापुरम/ कलेक्टर एवं अध्यक्ष, रोगी कल्याण (कार्यकारिणी) समिति, जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार रोगी कल्याण (कार्यकारिणी) समिति, जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन दिनांक 16 जुलाई 2025 को दोपहर 12:00 बजे कलेक्टर सभाकक्ष में किया जाएगा बैठक में जिला चिकित्सालय में संचालित चिकित्सा सुविधाओं की गुणवत्ता सुधारने, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने एवं अस्पताल प्रबंधन से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। बैठक में रोगी कल्याण समिति के पदाधिकारी, संबंधित विभागीय अधिकारी एवं चिकित्सालय प्रबंधन उपस्थित रहेंगे।







