लोक निर्माण विभाग द्वारा जिले में अब तक किया गया 30 किमी तक सड़को का मरम्‍मतीकरण

Join Us

वर्षाकाल के दौरान प्राप्‍त लोकपथ एप पर प्राप्‍त शिकायतों के आधार पर की जा रही मरम्‍मत

नर्मदापुरम/ लोक निर्माण विभाग के मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह के निर्देशानुसार “लोक निर्माण से लोक कल्याण” को चरितार्थ करने के उददेश्य से लोक निर्माण विभाग एवं एम.पी.आर.डी.सी. की सड़कों को गडदा मुक्त रखने हेतु प्रदेश के प्रत्येक जिले में वर्षाकाल के पूर्व विशेष अभियान चलाया गया था।

जिसके पालन में नर्मदापुरम जिले का समस्त विभागीय अमला (लो.नि.वि./पी.आई.यू./सेतु) द्वारा उनको आवंटित परफारमेंस गारंटी एवं विभागीय मरम्मत अंतर्गत मार्गों का विधिवत निरीक्षण किया गया एवं स्वयं के द्वारा लोक निर्माण विभाग के मार्गों पर पाये गये पॉट होल्स को लोकपथ ऐप पर शिकायत के रूप में दर्ज कराया गया।

निरीक्षण में लोक निर्माण विभाग, संभाग नर्मदापुरम की समस्त परफारमेंस गारंटी एवं विभागीय मरम्मत की कुल 198 सड़कें, लम्बाई 1198 कि.मी. सम्मिलित की गई थी। जिले के विभागीय अमले द्वारा निरीक्षण में कुल 71 सड़कें, लम्बाई लगभग 30 कि.मी. मरम्मत हेतु चिन्हित किये गये सड़कों की मरम्‍मत की गई है, एवं लोकपथ ऐप पर भी 43 शिकायतें दर्ज कराई गई। विभाग द्वारा मार्गो पर चिन्हित मरम्मत कार्य एवं लोकपथ ऐप पर प्राप्त शिकायतों का निराकरण किया गया।

मार्ग मरम्मत कार्य एक सतत् प्रक्रिया है जिसे वर्षाकाल के दौरान भी विभाग द्वारा मार्गों का सतत् निरीक्षण किया जाकर पॉट होल्स के साथ अन्य मरम्मत कार्य कर “लोक निर्माण से लोक कल्याण” की भावना को चरितार्थ करते हुए यातायात को सुगम बनाया जा रहा है। शिकायतों के आधार पर नियमित रूप से मरम्मत कार्य किया जा रहा है।

Previous article161 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित
Next articleकलेक्टर एंव प्रशासक सुश्री सोनिया मीना के प्रयासों से जिले की सहकारी समितियों में प्रारंभ हुआ वितरण