हिन्दु उत्सव समिति ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
सीहोर। नगर से प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी बाबा बर्फानी अमरनाथ यात्रा के लिये युवाओं का जत्था मालवा एक्सप्रेस से रवाना हुआ। हाथों में तिरंगा और बाबा बर्फानी व भारत माता की जय घोष के साथ अमरनाथ यात्रा के लिये रवाना हुआ। हिन्दु उत्सव समिति के अध्यक्ष आशीष गुप्ता के नेतृत्व में स्थानीय सीहोर रेल्वे स्टेशन पर पुष्प वर्षा कर पुष्पमाला पहनाकर त्रिशूल पूजन कर किया। इस अवसर पर बाबा अमरनाथ के जयकारों के बीच युवाओं में जोश उत्साह देखा गया।








