जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सभी छात्र अध्यापकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया
प्रथम दिवस प्रार्थना सभा के पश्चात प्रार्थना स्थल पर संस्थान के गुरुजनों ने गुरु पूर्णिमा के महत्व एवं पारंपरिक गुरु शिष्य संस्कृति पर प्रकाश डाला छात्र अध्यापकों ने निबंध और भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया
द्वितीय दिवस संस्थान में वीणावादिनी मां सरस्वती के समक्ष डाइट प्राचार्य डॉ अनिता बरगुर्जर भालेराव ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया माल्यार्पण पुष्प वर्षा तथा गुरु वंदना हुई तत्पश्चात छात्र अध्यापकों द्वारा एवं गुरुजनों के द्वारा गुरु संस्मरण पर संभाषण हुआ
कार्यक्रम में समावेशन देखने मिला दिव्यांग छात्र अध्यापिका कुमारी अवनीत कौर प्रथम वर्ष ने गुरु वंदना प्रस्तुत की जिसकी सभी ने सराहना की और उसे हर कार्यक्रम में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया








