आईईएस पब्लिक स्कूल में सीबीएसई क्लस्टर (स्टेट लेवल ) टेबल टैनिस कम्पटीशन का भव्य शुभारंभ

Join Us

सीहोर। पिछले 2 वर्ष की सफलता के बाद इस वर्ष भी आईईएस पब्लिक स्कूल में 4 दिवसीय मेगा सीबीएसई क्लस्टर स्टेट लेवल टेबल टेनिस बॉय्ज़ एवं गर्ल्स कम्पटीशन 2025 का भव्य शुभारंभ आईईएस पब्लिक स्कूल के टेबल टेनिस कोर्ट में किया जा रहा है। टूर्नामेंट का शुभारंभ प्रिंस राठौर नगर पालिका अध्यक्ष मुख्य अतिथि एवं देवंश सिंह, सीईओ, आईईएस यूनिवर्सिटी द्वारा किया गया। उन्होने सीबीएसई एवं आईईएस पब्लिक स्कूल के ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का आरंभ किया एवं सभी प्रतिभागियो एवं उनके कोच को मैच के लिए शुभकामनाए दी। सीबीएसई क्लस्टर टेबल टेनिस टूर्नामेंट मे 14, 17 एवं 19 वर्ष के एज ग्रुप के बॉय्ज़ एवं गर्ल्स के बीच मु$काबले खेले जाएगे। जिसमे मध्य प्रदेश के सभी सीबीएसई स्कूल में से 500 से आधिक प्रतिभागीयो ने हिस्सा लिया एवं अपने जौहर दिखाए।
आईईएस पब्लिक स्कूल मेगा सीबीएसई क्लस्टर टेबल टैनिस बॉय्ज़ एवं गर्ल्स कम्पटीशन में सर्वप्रथम बॉय्ज़ वर्ग के मु$काबले खेले गए जिनमे अंडर 17 से बॉय्ज़ वर्ग डीपीएस निपनिया बनाम शिशुकुंज विजेता डीपीएस निपनिया एसपीएस भोपाल बनाम किड्स वर्ल्ड में एसपीएस विजेता, सिक्का 54 बनाम ओरिएंटल भोपाल में सिक्का 54 विजेता एनडीपीएस इंदौर बनाम डीपीएस भभुआ में एनडीपीएस विजेता, डीपीएस भोपाल बनाम एलएनसीटी भोपाल में डीपीएस भोपाल की टीम विजेता कर अगले दौर में प्रवेश किया।
आईईएस पब्लिक स्कूल में आयोजित 4 दिवसीय मेगा सीबीएसई क्लस्टर स्टेट लेवल टेबल टेनिस बॉय्ज़ एवं गर्ल्स कम्पटीशन 2025 का फाइनल मुकाबला 13 जुलाई को खेल जाएगा जिसके उपरांत पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी मेडल एवं सर्टिफिकेट से सम्मानित किया जाएगा।

Previous articleगुरु पुर्णिमा के पावन पर्व पर जसपाल अरोरा ने लिया गुरुओं का आशीर्वाद
Next articleजिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया