सावन के महीने भर चलेगा मानस महोत्सव

Join Us

नर्मदापुरम। गुरु पूर्णिमा के बाद श्रावण मानस महोत्सव के आयोजन होंगे। इस संबंध में श्रावण मानस महोत्सव के तहत शर्मा परिवार के द्वारा बीते अनेक वर्षों की तरह सत्संग भवन में मानस महोत्सव श्रावण माह की पूर्णिमा तक पूरे एक महीने तक चलेगा। महोत्सव सत्संग भवन सेठानी घाट पर आयोजित होगा जिसमें प्रतिदिन श्रीरामचरित मानस के मासपारायण का संगीतमय रूप से सामूहिक पाठ किया जाता है। यह महोत्सव का बीते अनेक वर्षों से जारी है। साथ ही यहां पर सत्संग भी होता है। इस मानस महोत्सव में शहर के कोई भी श्रद्धालु पहुंच कर रामचरित मानस के पाठ में शामिल हो सकते हैं। पं गिरजा शंकर शर्मा ने कहा कि श्रावण माह में रामचरित मानस के पाठन का विशेष महत्व मिलता है। इसलिए यह आयोजन वर्षों से संचालित होे रहा है।

Previous articleभगवान भोलेनाथ की आज से होगी विशेष भक्ति महिने भर होंगे महारूद्राभिषेक
Next articleगुरु पुर्णिमा के पावन पर्व पर जसपाल अरोरा ने लिया गुरुओं का आशीर्वाद