नर्मदापुरम। पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिए पेड लगाना अति आवश्यक है और इसी कर्त्तव्य को निभाने का काम गुजराती बाज खेडावाल ब्राह्मण समाज नर्मदापुरम करते आ रहा है। सोमवार को भारी बारिश के बीच समाजिक जनों ने देवादास समाधि सदर बाजार पार्क में पौधरोपण किया। इस दौरान समाज अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, सौरभ तिवारी, अशोक दुबे, सुनील दुबे, पूर्व पार्षद प्रकाश तिवारी, अवध शर्मा और मातृशक्ति श्रीमती पुष्पा जोशी, श्रीमती मोनिका दुबे, श्रीमती स्वाति दुबे ने आम, आवंला ,बादाम, अशोक एवं विल्वपत्र के पौधे लगाएं। पौधरोपण पश्चात सेवानिवृत शिक्षिका श्रीमती सरोज दुबे को जन्मदिवस की शुभकामनायें भी दी गई।







