नगर निगम व जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से किया भदभदा, प्रेमपुरा क्षेत्र के अतिक्रमणों का सर्वेक्षण

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। नगर निगम एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने गुरूवार को संयुक्त रूप से भदभदा, प्रेमपुरा क्षेत्र के अस्थाई एवं स्थाई अतिक्रमणों का सर्वेक्षण किया और स्थल पर ही अतिक्रमणकारियों से अपने अतिक्रमणों को स्वेच्छा से तत्काल हटाने की समझाइश दी तथा अवैध रूप से लगाये गये अस्थाई ठेले, गुमठी, छप्पर इत्यादि को भी हटाने की कार्यवाही की। कार्यवाही के दौरान नगर निगम व जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे। जिला कलेक्टर द्वारा बड़े तालाब के भदभदा, प्रेमपुरा क्षेत्र के अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही हेतु गठित दल में सम्मिलित नगर निगम व जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उक्त क्षेत्रों का भ्रमण कर अस्थाई/स्थाई अतिक्रमणों का सर्वेक्षण किया। नगर निगम व जिला प्रशासन के अधिकारियों के संयुक्त दल ने स्थल पर ही अतिक्रमणकारियों से चर्चा की और अतिक्रमणों को स्वेच्छा से तत्काल हटा लेने की समझाइश दी।
नगर निगम व जिला प्रशासन के दल ने भदभदा, प्रेमपुरा घाट क्षेत्रों में अतिक्रमण कर अस्थाई रूप से लगाए गए ठेले, गुमठी व अवैध रूप से निर्मित छप्परों सहित अन्य अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही भी की।

Previous articleभोपाल कलेक्टर ने किए प्रशासनिक फेरबदल
Next articleअमेरिका में भारतीय युवक का हंगामा, फ्लाइट में यात्री से की मारपीट; बोला-तेरी मौत तय है