जिले के प्रतिभाशली विद्यार्भियों को मिली लैपटॉप की राशि

Join Us

नर्मदापुरम/ लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा विद्यार्थी प्रोत्साहन-योजना अंतर्गत ‘मा.शि. मंडल की इस वर्ष की कक्षा 12 वीं में 75 प्रतिशत या अधिक अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप क्रय करने हेतु प्रति विद्यार्थी 25 हजार की राशि 04 जुलाई को आयोजित कार्यक्रम में ‘वन क्लिक’ के माध्यम से बैंक खाते में अंतरित की गई।

मुख्य कार्यक्रम प्रदेश के मुख्य मंत्री डॉ मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में प्रातः 11:00 बजे से भोपाल से लाइव प्रसारण सभी हाई/हायर सेकेर्न्‍डी विद्यालयों में दिखाया गया।

संकुल स्तर पर यह कार्यक्रम शास० उच्च माध्य. विधा०एस० पी.एम. नर्मदापुरम में विधायक प्रतिनिधि श्री आलोक राजपूत, क्षेत्र के पार्षद श्री दुर्गेश चौधरी एवं जिला शिक्षा अधिकारी नर्मदापुरम के प्रतिनिधि के रूप में पधारे श्री महेश विश्वकर्मा एवं श्रीमाती सुनीता मालवीय की उपस्थिति में आयोजित हुआ जिसमें विद्यालय की सत्र 2025 की कक्षा 12 वीं में 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली प्रतिभाशाली छात्रा कु. पार्वती मीना पिता श्रीराम मीना को 25,000 रु. की राशि का चेक पधारे अतिथियों, विद्यालय की प्राचार्य श्रीमति कल्पना बड़‌‌कुर एवं श्री राजेश कुमार शर्मा द्वारा प्रदत्त किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, गणमान्य नागरिक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। शाला में छात्रा की इस उपलब्धि पर सभी ने बधाईयाँ एवं शुभकामनाएं प्रदान की।

Previous articleआकाशीय बिजली एवं वज्रपात से बचाव के लिए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा दिशा-निर्देश जारी
Next articleजूनोटिक बीमारी स्क्रब टायफस के संबंध में जागरूकता