युवा संगम रोजगार एवं स्‍वरोजगार मेला का आयोजन 10 जुलाई को

Join Us

रोजगार मेले के सुचारु आयोजन हेतु अधिकारियों को सौंपे गए दायित्‍व

नर्मदापुरम/  मध्‍यप्रदेश शासन सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्यम विभाग एवं तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग द्वारा युवाओं के लिए स्‍वरोजगार, रोजगार और अप्रेटिसशिप के लिए अवसर प्रदान करने के लिए युवा संगम रोजगार एवं स्‍वरोजगार मेला का आयोजन 10 जुलाई 2025 को शासकीय नर्मदा स्‍नातकोत्‍तर महाविद्यालय नर्मदापुरम में किया जाएगा। तत्‍संबंध में कलेक्‍टर सुश्री सोनिया मीना द्वारा रोजगार मेले के सुचारु आयोजन के लिए अधिकारियों को दायित्‍व सौंप उनकी ड्यूटी लगाई गई है। जारी आदेशानुसार कलेक्‍टर सुश्री मीना द्वारा रोजगार मेला का संपूर्ण प्रभार का डिप्‍टी कलेक्‍टर डॉ बबिता राठौर को सौंपा है। रोजगार मेला के आयोजन संबंधी अन्‍य कार्यो एवं व्‍यवस्‍थाओं के लिए भी अधिकारियों को दायित्‍व सौंपे गये है।

Previous articleनागद्वारी मेला 2025 : अधिकारियों द्वारा आज किया जाएगा मेला क्षेत्र की व्‍यवस्‍थाओं का निरीक्षण
Next articleराष्ट्र के लिए मध्यस्थता 90 दिवसीय विशेष मध्यत्त्यता अभियान का हुआ आरम्भ