नागद्वारी मेला 2025 : अधिकारियों द्वारा आज किया जाएगा मेला क्षेत्र की व्‍यवस्‍थाओं का निरीक्षण

Join Us

नर्मदापुरम/ नागद्वारी मेला 2025 में श्रद्धालुओं की सुविधाओं और व्यवस्थाओं की तैयारियों को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अपर कलेक्टर विकास एवं अध्यक्ष महादेव मेला समिति श्री सौजान सिंह रावत द्वारा मेला क्षेत्र का भ्रमण एवं निरीक्षण शनिवार 5 जुलाई 2025 को प्रातः 7:30 बजे से किया जाएगा। उक्‍त भ्रमण के दौरान जलगली, धूपगढ़, नागमूर्ति से पद्मशशेष, नागद्वार मंदिर काजरी मार्ग तक निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के लिए सर्व संबंधित अधिकारी एवं सहायक अधिकारियों को प्रातः 7:00 बजे ओल्ड होटल पचमढ़ी में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Previous articleमुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 05 लाख से अधिक विद्यार्थियों के खाते में आंतरित की लेपटॉप के लिए राशि
Next articleयुवा संगम रोजगार एवं स्‍वरोजगार मेला का आयोजन 10 जुलाई को